Tuesday 22 September 2020

उपचुनाव वाले आठ विधानसभा क्षेत्रों में प्रवास करेंगे मुख्यमंत्री:स्वतंत्र देव सिंह
























कानपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि घाटमपुर समेत प्रदेश की सभी आठ विधानसभा क्षेत्र के उप चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा व केशव प्रसाद मौर्य प्रवास करेंगे। वह सोमवार को शहर में पत्रकारों से बात कर रहे थे। वह कैबिनेट मंत्री रहीं कमल रानी वरुण के निधन पर उनके बर्रा स्थित अावास पर गए और बेटी को सांत्वना दी। साथ ही प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना की पुत्रवधू के निधन पर उनके लालबंगला स्थित आवास पर जाकर शोक जताया।



उन्होंने बताया कि उप चुनाव के लिए संगठनात्मक रचना बना दी गई है। सभी आठों विधानसभा सीटों के लिए प्रदेश के पदाधकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री भी इन विधानसभा क्षेत्रों में प्रवास करेंगे। घाटमपुर समेत सभी जगह पर टीम बनाया दी गई है जो अब से लेकर चुनाव तक पूरी सबकुछ देखेगी। घाटमपुर में प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्यमंत्री नीलिमा कटियार को जिम्मेदारी दी गई है। उनके साथ प्रभांशु द्विवेदी, आनंद सिंह को लगाया गया है। ये टीमें ही बूथ स्तर के कार्यों पर भी नजर रखेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय कमेटी का भी जल्द गठन किया जाएगा।


कानपुर में सुनील यादव व संजीत यादव हत्याकांड के बारे मेें उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी नहीं है। क्षेत्रीय अध्यक्ष से जानकारी करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में प्राधिकरणों में गुंडे, बदमाशों का कब्जा रहता था। उन्होंने सपा को वंशवाद की पार्टी बताया। सपा के शासन में सपा समर्थक किसी को पीट देते थे तो रिपार्ट दर्ज नहीं होती थी। कन्नौज तक मेें रिपोर्ट नहीं लिखी जाती थी। बुंदेलखंड में जहां पानी तक नहीं आता था, वहां भाजपा अब घर-घर नल से पानी पहुंचाने की व्यवस्था कर रही है।


जाजमऊ पुल पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। वह पहले सतीश महाना के आवास पर गए और वहां से कमल रानी वरुण के आवास पर। इस दौरान उनके साथ उच्च शिक्षा राज्यमंत्री नीलिमा कटियार, क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, उत्तर जिलाध्यक्ष सुनील बजाज, दक्षिण जिलाध्यक्ष डाॅ. वीना आर्या, क्षेत्रीय मीडिया मोहित पांडेय, शिवराम सिंह, मनीष त्रिपाठी रहे।












Labels: