Thursday 16 January 2020

कानपुर में बारिश ने बढ़ाई ठंड, आज बंद रहेंगे सभी स्कूल











 























तीन दिन की धूप के बाद बुधवार को मकर संक्रांति पर ठीकठाक बारिश हुई। हालांकि इससे तापमान पर तो खास असर नहीं पड़ा लेकिन सर्दी का अहसास बढ़ गया। गुरुवार और शुक्रवार को भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना हैं। इसके बाद उत्तर-पश्चिमी हवाओं से मौसम फिर सर्द हो जाएगा।


शीतलहर और मौसम विभाग की ओर से बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी ने गुरुवार को 8वीं तक के बच्चों के लिए सभी स्कूल बंद करने के आदेश दिए हैं। बीएसए प्रवीत मणि त्रिपाठी ने बताया, सभी बोर्ड के आठवीं तक की कक्षाएं नहीं लगेंगी। जिन विद्यालयों में प्री-बोर्ड और प्रायोगिक परिक्षा निर्धारित है, वह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न होगी।


दिन के तापमान में गिरावट
बुधवार को अधिकतम पारा 21.6 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 18.8 डिग्री सेल्सियस हो गया। इससे दिन में सर्दी का अहसास बढ़ गया। रात के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इस कारण रात में लोगों को राहत रही। बदली के कारण तापमान बढ़ गया। गौरतलब है कि इस बाद सर्दी से लोगों की हालत पस्त हो चुकी है पर अभी कई दिन यह दिक्कत रहेगी।


20 और 21 को रहेगा कोहरा
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मानें तो शनिवार को रात का पार गिरेगा लेकिन दिन का तापमान बढ़ेगा। आंशिक रूप से बदली छाई रहेगी। 19 जनवरी को रात और दिन के तापमान में काफी गिरावट होगी और घना कोहरा रहेगा। 20 और 21 जनवरी को भी कोहरा रहेगा। चंद्रशेखर आजाद कृषि एंव प्रौद्योगिकी विश्विद्यालय (सीएसए) के मौसम विज्ञानी डॉ. नौशाद खान का कहना है कि शीतलहरी तो नहीं लेकिन सर्दी बनी रहेगी।














Labels: