Monday 18 November 2019

शिवसेना ने संसद में उठाया असमय वर्षा का मुद्दा, कहा- घोषित किया जाए प्राकृतिक आपदा

 

शीतकालीन सत्र के प्रथम दिन शिवसेना के सांसदों संजय राउत, अरविन्द सावंत एवं अन्य ने अपनी इस मांग के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया।


नयी दिल्ली। शिवसेना ने सोमवार को संसद परिसर में प्रदर्शन कर मांग की कि महाराष्ट्र में हुई असमय वर्षा को सरकार प्राकृतिक आपदा घोषित करे।संसद के शीतकालीन सत्र के प्रथम दिन शिवसेना के सांसदों संजय राउत, अरविन्द सावंत एवं अन्य ने अपनी इस मांग के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया।


महाराष्ट्र में असमय वर्षा के कारण करीब 70 लाख हेक्टेयर भूमि में लगी फसल को नुकसान पहुंचा है। यह बात राज्य के पूर्व वित्त मंत्री सुधीर मुनंगटीवार ने कुछ दिन पहले कही थी।सरकारी अधिकारियों के अनुसार, राज्य के 36 में से 30 जिलों में असमय वर्षा के कारण 5000 करोड़ रूपये से अधिक का नुकसान हुआ है।